was meaning in hindi

वॉज़ का प्रयोग कहाँ होता है? /Was Meaning in Hindi

was meaning in hindi

आज से इस आर्टिकल (Was Meaning in Hindi) में हम जानेंगे की Was ka hindi meaning क्या होता है और ऐसे कौन से situation में प्रयोग करते है। बहुत से Students इस बात को लेकर confuse रहते हैं की Was in Hindi क्या होता है , क्या ये Be Verb है या Helping Verb है।

Was in Hindi

Pronunciation: वॉज़

Was in Hindiथा, थी, थे

Was का प्रयोग भूतकाल (Past) के लिए होता है बस ध्यान रखने वाली बात ये है की Was का प्रयोग कभी कभी Be Verb के तौर पर होता है यानि उसमे अलग से किसी Action Verb का प्रयोग नहीं होता। Was का प्रयोग Past Continuous Tense में Helping Verb के तौर पर भी होता है और इसमें अलग से Action Verb का प्रयोग होता है।

Use of Was as a Be Verb

जब Was का प्रयोग Be Verb के तौर पर होता है तो इसमें अलग से कोई Action Verb कर प्रयोग नहीं किया जाता है। Was का प्रयोग I, He, She, It, Singular Name आदि के साथ किया जाता है

was meaning in hindi

Sub + Was + Object

वो मेरा था।
It was me. / That was me

मै जल्दी में था।
I was in hurry.

उस दिन मैं व्यस्त था।
I was busy that day.

वो मेरी गलती थी।
That was my mistake.

वो बेहद खूबसूरत थी।
She was gorgeous.

तुम्हारा Idea अच्छा था।
You Idea was Fantastic.

Buy Our Spoken English Course @99

मैं उसके साथ बहुत खुश था।
I was very happy with her.

वो बहुत cute थी।
She was very Cute.

वो jeans सस्ती थी।
That jeans was cheap.

वो लड़का समझदार था।
That boy was intelligent.

मैं वही था।
I was there.

उसका नाम राहुल था।
His name was Rahul.

हर कोई तैयार था तुम्हे छोड़कर।
Everybody was ready except you.

मैं उस दिन नशे में था।
I was drunk that day.

Negative Sentence

Sub + was + not + Object

वो मेरे साथ नहीं था।
He was not with me.

मैं अभी थका नहीं था।
I was not tired yet.

वो ट्रैन में नहीं थी।
He was not in train.

वो तुम्हारा भाई नहीं था।
He was not your Brother.

was meaning in hindi

मैं तम्हारे cousin के साथ नहीं था।
I was not with your cousin.

मेरा फ़ोन charge नहीं था।
My phone was not charged.

उसे तुम्हारी चिंता नहीं थी।
He was not worried about you.

वो बैग पुराना नहीं था।
That was not an old bag.

मेरा मूड नहीं था।
I was not in mood.

मुझे जल्दी नहीं थी।
I was not in hurry.

उसके चाचा जेल में नहीं थे।
His uncle was not in jail.

Interrogative Sentence

Was + Sub + Object + ?

क्या कल ठण्ड थी?
Was It cold yesterday?

क्या वो बीमार था?
Was he ill?

क्या मैं बेहोश था?
Was I unconscious?

क्या वो बन्दूक तुम्हारा था?
Was that your Gun?

क्या वो तुम्हारा सगा भाई था?
Was he your own brother?

क्या वो थकी हुयी थी?
Was she tired?

क्या मैं प्यार में था?
Was I in love?

क्या वो फ़ोन टुटा हुआ था?
Was that phone broken?

क्या वो लड़का डरा हुआ था?
Was that boy scared?

क्या वह Alert था?
Was he alert?

क्या उसने पिया हुआ था?
Was he drunk?

Wh family

Wh words + was+ Subject + Object + ?

आपका दिन कैसा था आज?
How was your day today?

आपका Exam कैसा था?
How was your exam?

was meaning in hindi

कैसा था?
How was it?

वो कौन था?
Who was he?

वो कितने का था?
How much was that?

वो नाराज़ क्यों था?
Why was he angry?

वो बाइक किसकी थी?
Whose bike was that?

आपका फ़ोन कितने का था?
How much was your phone?

उसका नाम क्या था?
What was his name?

तुम्हारा घर कहाँ था?
Where was your house?

ये किसके लिए था?
How was it for?

Use of Was as a Helping Verb

यहाँ was का प्रयोग helping verb के तौर पर होता है और यहाँ Verb के ING लगता है। अगर आपको याद हो की हमने Past Continuous Tense पढ़ा था ये बिलकुल वही है।

वो तुम्हारी बाते सुन रहा था।
He was listening to your talk.

मैं उसकी मदद कर रहा था।
I was helping him.

वो उस वक्त बाइक चला रहा था।
That time he was riding a bike.

वो तुम्हे judge कर रहा था।
He was judging you.

वो मेरी काबिलियत पर शक कर रहा था।
He was doubting on my capabilities.

वो जानबूझकर नखरे कर रहा था।
he was showing tantrums intentionally.

वो मुझे रिस्वत देने की कोशिश कर रहा था।
He was trying to bribe me.

वो मेरी टांग खींच रहा था।
He was pulling my leg.

क्या वो तुम्हे उकसाने की कोशिश कर रहे थे?
Was he trying to provoke you?

तो देखा आपने was के पहले पार्ट में जहाँ इसे Be Verb के तौर पर प्रयोग किया जा रहा था वहां कोई दूसरा Action Verb नहीं था। वही इसके दूसरे पार्ट में Was एक helping verb के तौर पर प्रयोग हो रहा था और इसमें Verb के साथ ing भी लग रहा था।

This और That का प्रयोग कहाँ किया जाता है और इनमे क्या अंतर है?
Have का प्रयोग कहाँ किया जाता है?

Conclusion

तो इस आर्टिकल (Was Meaning in Hindi) में हमने देखा की was in Hindi क्या होता है और was का प्रयोग कहाँ होता है। यहाँ से हमे पता चला की Was का प्रयोग दो situations में किया जाता है पहला जहाँ was एक Be Verb के तौर पर प्रयोग होता है और दूसरा was एक helping verb के तौर पर होता है जैसे की past continuous tense में होता था।

अगर आपको ये आर्टिकल (Was Meaning in Hindi) अच्छा लगा हो और इसने आपके कोई भी confusion को solve किया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिसके उनकी भी confusion दूर हो सके। अगर आपके अभी भी कोई Doubts हो तो आप हमे comment करके पूछ सकते हैं और आप चाहे तो हमसे Instagram पर भी पूछ सकते है।

जानिए swag का मतलब क्या होता है ?

जानिए crush का मतलब क्या होता है?

Present Indefinite Tense

Present continuous tense

Present perfect continuous tense

Past indefinite tense

Past continuous tense

Paste Perfect Tense

Past Perfect Continous Tense

Future Indefinite Tense

Future continuous tense

Future Perfect Tense

Instagram Id: @indianenglish011

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top