past indefinite tense in hindi

Past Indefinite Tense in Hindi

Past Indefinite Tense – इस टेंस में बहुत से लोग बहुत ज्यादा कंफ्यूज रहते है खासकर जो लोग हिंदी से अंग्रेजी बोलते है। उनको यही समझ नहीं आता की Past Indefinite Tense की पहचान क्या है और इसे कैसे समझे। पर इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को सब कुछ clear हो जायेगा।

Past Indefinite Tense Definition

Past Indefinite Tense हमेशा ही एक finished/Completed Action की बात करता है।

उदाहरण: 

मैं sunday को उससे मिला था।

I met him on Sunday.

उसने मुझे बहुत सताया।

He baited me a lot.

हमने उनकी बोलती बंद कर दी थी।

We made them quiet.

इन sentences से साफ पता चलता है कि कोई काम finish हो गया था।

Past Indefinite Tense की पहचान

Past Indefinite Tense की पहचान को लेकर बहुत सारी बाते कही जाती है। कुछ लोग कहते है Past Indefinite Tense की पहचान है ( ता था, ती थी, ते थे) है और कुछ लोग कहते है कि ( या,यी, ई, ए, आ)।

कुछ लोगो का ये भी कहना है कि किसी भी sentence के अंत मे अगर ( या था, ई थी, ये थे) आता है तो वो Past Indefinite Tense ही है।

Buy Our Spoken English Course @99

अब आपका Question ये होगा कि हम इस Confusion को कैसे Solve करें। तो मैं आपको बता दु की इस Confusion को समझने के लिए हमे इसकी पहचान को दो भागों में बांटना होगा।

पहला पहचान

  • या, ई, यी, ए, आ
  • या था, ई थी, यी थी, ए थे, आ था

ये Finished Action की बात करते है जिससे साफ जाहिर होता है की कोई काम past में खत्म हो चुका है।

मैंने आज उसे bus stand पर देखा।

I saw him at bus Stand today.

मैने आज उसे bus stand पर देखा था।

I saw him at bus stand today.

यहां देखने वाली बात ये है कि पहला सेंटेंस जिसके अंत मे (देखा) है वो (या) से खत्म हो रहा है। वही दुसरा सेंटेंस जो कि (देखा था) से खत्म हो रहा है और उसके अंत मे ( आ था) है। फिर भी इनको अंग्रेजी में एक ही तरीके से बनाया गया है क्योंकि ये दोनो ही एक finished Action की बात कर रहे है।

तो इससे अब ये Clear है कि चाहे किसी sentence का अंत ( या, ई, ए, आ) से हो या (या था, यी थी, ये थे) हो। दोनों को ही Past Indefinite Tense में ही बनाते है।

दूसरा पहचान:

  • ता था, ती थी, ते थे

ये past की किसी habit की बात करता है, जो हमे कभी थी या जो हम कभी करते थे। इसमे finished action नही होता।

जैसे

हम साथ रहते थे। 

We lived together.

वो मुझे पसंद करती थी।

She liked me.

Note: Past Indefinite Tense में Verb की Second form का प्रयोग होता है।

चलिए अब हम past indefinite tense के rules और example की बात करते है।

Affirmative Sentence

Subject + V2 + Object

उसने मुझे धोखा दिया।

She cheated me

मैंने भारी गलती की।

I made a blunder.

तुमने मुझे निराश किया।

You disappointed me.

हमने उसे invite किया था।

We invited him.

वो तुमसे कुछ कहना चाहता था।

He wanted to say something to you.

तुम अक्सर उससे लड़ते थे।

You often fought with her.

वो झूठ बोलता था।

He spoke lie.

हमारी आपस मे बहुत पटती थी।

We got along very well.

उसने मुझे बर्बाद कर दिया।

She ruined my life.

Negative Sentence

Subject + didn’t + V1 + Object

Past indefinite tense के negative sentence में did not या didn’t का प्रयोग होता है। और गौर करने वाली बात ये है की इसमे Verb की First form का प्रयोग होता है।

उदाहरण 

मैंने आपको कॉल नही किया।

I didn’t call you.

मैंने ऐसा तो नही कहा।

I didn’t say so.

तुमने वादा नही निभाया।

You didn’t keep the promise.

उसने तुम्हे थप्पड़ नही मारा था।

She didn’t slap you.

वो मुझसे बात नही करना चाहता था।

He didn’t want to talk to me.

मैं नही जानता था।

I didn’t know.

Note: इस tense में Negative से wh family negative sentences तक Verb की first form का ही प्रयोग होता है। यानी सिर्फ Affirmative Sentence में ही Verb की Second form का प्रयोग होता है।

Interrogative Sentence

Did + Subject + V1 + Object + ?

क्या उसने ऐसा कहा?

Did he say so?

क्या तुम भूल गए?

Did you forget?

क्या तुमने खा लिया?

Did you eat?

क्या आप बाइक चलाते थे?

Did you ride the bike?

क्या आपको ये गिफ्ट अच्छा लगा?

Did you like this gift?

Interrogative Negative Sentence 

Did + Subject + not + v1 + Object +?

क्या उसने तुम्हे नही डाटा?

Did he not scold you?

क्या आपने उसे नही छेड़ा?

Did you not tease her?

क्या आप यहां आना नही चाहते थे?

Did you not want to come here?

क्या मैं फ़ोन नही चलाता था?

Did I not use phone?

क्या आपको तकलीफ नही होती थी?

Did you not get hurt? 

Wh. Family words 

  • What – क्या
  • Why – क्यों
  • When – कब
  • Where – कहाँ
  • Which – कौन सा
  • Who – कौन, किसने
  • Whose – किसका
  • Whom – किसको, किसके
  • How – कैसे

आज आपने क्या खाया?

What did you eat today?

आपने ऐसा क्यों कहा?

Why did you say so?

वो यहां क्यों आया था?

Why did he come here?

ये कैसे हुआ?

How did it happen?

कल वो कब सोया था?

When did he sleep yesterday?

आप पहले कहाँ रहते थे?

Where did you live earlier?

आपने पहले क्यों नही बताया?

Why didn’t you tell me earlier?

उसे क्या नही पता था?

What did he not know?

आप किसके साथ खेलते थे?

Whom did you play with?

आप मेरी बात क्यों नही मानते थे ?

Why didn’t you listen to me?

आप कब आये?

When did you come?

Who – कौन, किसने 

( who को हम एक singular subject की तरह मानते है)

किसने कहा? 

Who said?

किसने फ़ोन उठाया?

Who picked the phone?

आपको किसने बताया?

Who told you?

बहुत से इंग्लिश बोलने वाले लोगो को past indefinite tense में बहुत दिक्कत होती है पर इस article को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है कि आपको कोई दिक्कत नही होगी। 

अगर आपको past indefinite tense को समझने में कोई भी दिक्कत आये तो आप बेझिझक हमे कमेन्ट करके पूछ सकते है।

इसे भी जरूर पढ़े

9 thoughts on “Past Indefinite Tense in Hindi”

  1. Pingback: Past Perfect Tense in Hindi - Indian English

  2. Pingback: Past Continuous Tense in Hindi - Indian English

  3. Pingback: Use of Have/Has in Hindi | Have means in Hindi | Have / Has का प्रयोग हिंदी मे - Indian English

  4. Pingback: Past Perfect Continuous Tense Rules, Example, Formula - Indian English

  5. Pingback: Future Indefinite Tense Definition, Rules, Example - Indian English

  6. Pingback: Who meaning in Hindi | Who का हिंदी अर्थ - Indian English

  7. Pingback: 12 Tense Chart in English/सीखिए सभी Tense एक चार्ट में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top