Past perfect tense in hindi

Past Perfect Tense in Hindi[Past Perfect Tense kya hai]

Past Perfect Tense सबसे कठिन Tense माना जाता है और इसमें और Past Indefinite Tense को लेकर बहुत सी Confusion होती हैं।

जो लोग हिंदी से अंग्रेजी सीखते है उनको Past Perfect Tense को समझने में बहुत दिक्कत आती है क्योकि कही न कहीं Past Indefinite Tense की पहचान Past perfect से match करती है।

Read Some More Articles

पर आपको डरने की जरूरत नही है मैं आपको पूरी clarity के साथ सब कुछ सिखाऊंगा और यकीन मानिए आज के बाद आपको Past perfect tense आसान लगने लगेगा।

Past Perfect Tense की पहचान

अभी तक हम यही जानते थे कि जिस sentence के अंत मे चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे, आदि आते है उसे Past perfect tense कहते है पर ये थोड़ा Incomplete सा है।

अब मैं आपको बताऊंगा की Past Perfect Tense कहते किसे है।

Past Perfect Tense क्या है?

जब Past के कीसी action से पहले कोई action घटित होता है तब हम past perfect tense का use करते है। 

जैसे 

बारिश आने से पहले मैंने छाता खरीद लिया था।

इस sentence में दो एक्शन हैं एक तो ” छाता खरीदना” और दूसरा ” बारिश होना” और ये दोनों actions पास्ट में घटित हुए है। यहां जो पहला action हुआ यानी ” छाता खरीदना” इसको हम Past Perfect Tense में बनाएंगे और जो दूसरा action हुआ यानी “बारिश आना” इसको हम Past Indefinite tense में बनाएंगे।

तो पूरा सेंटेंस कुछ ऐसे बनेगा

I had bought an Umbrella before it rained.

Buy Our Spoken English Course @99

अगर यही सेंटेंस सिर्फ single action वाला होता तो हम इसे Past Indefinite में बनाते।

उदाहरण

मैंने छाता खरीद लिया था।

I bought an umbrella.

Note: Past Perfect Tense में ज्यादातर After, Before, When, Until, As soon as, by the time, आदि Conjunction का प्रयोग होता है। जो दो Actions को जोड़ने का काम करते हैं।

Helping Verb of Past Perfect Tense 

Past Perfect Tense में सभी subjects के साथ ” HAD” का प्रयोग होता है और इस Tense में क्रिया का तीसरा रूप ( third form of verb) जिसे Past Participle भी कहते हैं का प्रयोग होता है।

Affirmative Sentence 

डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था।
The patient had died before the doctor came.

तुम्हारे खाने के बाद मैंने खाया था।
I ate after you had eaten.

जब तुम आये तब बिजली जा चुकी थी।
The electricity had gone off When you came.

जब तक मैं घर पहुंचा वो बेहोश चुकी थी।
She had got unconscious by the time I got home.

मेरे propose करने से पहले आपने उसे propose कर दिया था।
You had proposed to her before I proposed.

ऊपर के sentences को आप इस तरीके से भी बना सकते है।

  • Before the doctor came, the patient had died.
  • After you had eaten, I ate.
  • When you came, the electricity had gone off.
  • By the time I got home, she had got unconscious.
  • Before I proposed, You had proposed her.

Negative Sentence 

आपके खाने से पहले मैंने नही खाया था।
I had not eaten before you ate.

डॉक्टर के पहुचने से पहले रोगी नही मरा था।
The patient had not died before the doctor reached.

वहां से आने के बाद मैन अपनी शर्ट नही खोली थी।
I didn’t take off my shirt after I had come from there.

Picture Click करने के बाद मैंने उसे Edit नही किया था।
I did not edit after I had clicked the Picture.

तुम्हारे फ़ोन करने से पहले मैंने पोछा नही लगाया था।
I had not moped before you phoned.

Interrogative Sentences 

क्या तुमने घर आने के बाद नहाया था?
Did you take bath after you had come home?

क्या उसने ये Decision लेने से पहले आपसे पूछा था?
Had he asked you before he took this decision?

क्या तमने ये बात मुझसे बताने से पहले किसी को बताया था?
Had you discussed this matter with someone before you discussed it with me?

क्या आपने खाना बनाने के बाद मुझे बुलाया था?
Did you call me after you had cooked?

क्या आपने Govt जॉब के Exam में appear होने से पहले तैयारी की थी?
Had you prepared before you appeared in Govt. job exam?

Interrogative Negative Sentence 

क्या आपने ऐसा करने से पहले एक बार भी मेरे बारे में नही सोचा था?
Had you not thought even once about me before you did so?

क्या उसने जॉब छोड़ने से पहले आपको inform नही किया था?
Had he not informed you before he left the job?

क्या आप मुझसे मिलने के बाद घर नही गए थे?
Did you not go home after you had met me?

क्या आपने शादी करने से पहले रिया के parents से बात नही की थी?
Had you not talked to Riya’s Parents before you got married to her?

क्या आपने इतना बड़ा decision लेने से पहले एक बार भी मुझे बताना जरूरी नही समझा था?
Had you not considered it necessary to tell me even once before you took such an important decision?

Wh Family 

आप यहां से जाने के बाद कहाँ चले गए थे?
Where did you go after you had gone from here?

यहां आने से पहले आपने किसको फोन किया था?
Whom had you called before you came here?

How to make past perfect in Single Sentence?

अभी तक आपने देखा कि जब past में दो Actions एक के बाद एक होते थे तो वहां हम Past Perfect का प्रयोग करते थे। पर आपका सवाल अब ये होगा कि “क्या हम single sentence में past perfect का प्रयोग नही कर सकते?

तो मैं आपको बता दु की हम single sentence में भी past perfect का प्रयोग कर सकते है।

जब किसी सेंटेंस में 

  • Already ( पहले से ही/ पहले ही)
  • Earlier ( पहले)
  • Much Earlier ( बहुत पहले)
  • Before ( इससे पहले/पहले ही)

ऐसे words आये तो उस सेंटेंस को past indefinite में न बनाकर Past Perfect में बनाएंगे।

उसने शादी कर ली थी। (Past Indefinite)
He got married.

उसने बहुत पहले शादी कर ली थी। (Past Perfect)
He had got married much earlier.

मैंने आपको बताया था। (Past Indefinite)
I told you.

मैंने आपको पहले ही बताया था। ( Past Perfect)
I had already told you.

मैंने Pizza नही खाया था। (Past Indefinite)
I did not eat Pizza.

मैंने इससे पहले pizza नही खाया था। ( Past Perfect)
I had not eaten pizza before.

Use of Past Perfect for Desire and Willingness.

Past Perfect का प्रयोग past के किसी Desire या Willingness का खेद प्रकट करने के लिए भी किया जाता है।

उदाहरण

काश मैंने उसे बुलाया होता।
I wish I had called her.

इस sentence से ये जाहिर होता है कि past के बात को लेकर खेद प्रगट किया जा रहा है। 

काश तुमने मुझे पहले बताया होता।
I wish you had told me earlier.

काश तुमने मुझसे शादी की होती।
I wish you had got married with me.

Past perfect is Used for Conditional Sentence

Past Perfect Tense का प्रयोग हम Conditional Sentence में भी करते है, जिसे Condition 3 के नाम से भी जाना जाता है।

अगर ये बॉल wicket को लग जाती तो तुम out हो जाते।
If this ball had hit the wicket you would have got out.

अगर तुमने शादी कर ली होती तो आज दो बच्चों के बाप होते।
If you had got married you would have been the father of two children.

अगर मैं दो घंटे पहले चला जाता तो मुझे जॉब मिल जाती।
If I had gone two hours before I would have got the job.

Difference between Past Indefinite and Past Perfect.

Past Indefinite talks about the finished action in the Past and habitual action in past.

( Past Indefinite Tense हमेशा finished action की बात करता है और Past Habits की बात करता है)

Past Perfect Tense talks about one event that happened before another in the past.

( Past Perfect Tense हमेशा किसी past action से पहले हुए एक्शन की बात करता है)

Past Indefinite tense में verb second form का प्रयोग होता है वही past perfect में verb third form का प्रयोग होता है।

मुझे उम्मीद है कि आपको past perfect tense समझ मे आ गया होगा, पर मेरी आपसे एक request है कि आप Past Indefinite वाला आर्टिकल जरूर पढ़ ले, ताकि आप इन दोनों को सही से समझ जाएं।

अगर आप कुछ पूछना चाहते है तो हमे कमेंट करें हम जल्द से जल्द आपका रिप्लाई करेंगे।

Follow us on Facebook
Follow us on Instagram

4 thoughts on “Past Perfect Tense in Hindi[Past Perfect Tense kya hai]”

  1. Pingback: Use of Have/Has in Hindi | Have means in Hindi | Have / Has का प्रयोग हिंदी मे - Indian English

  2. Pingback: Had meaning in Hindi | Use of had in Hindi|Had ka P rayog - Indian English

  3. Pingback: 12 टेंस चार्ट एक साथ /Tense Chart in English

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top