how to learn english

10 तरीको से अंग्रेजी कैसे सीखें? / English Kaise Sikhe

Share this Post

English Kaise Sikhe – ये सवाल आज कल बहुत लोगो का है क्योंकि आज कल अगर आपको अच्छी जॉब चाहिए तो आपको अंग्रेजी बोलना आना चाहिए। जब आप interview के लिए जाते हो तो आपको वहाँ अंग्रेजी में ही बात करनी होती है। इसका मतलब ये हुआ कि अंग्रेजी सीखना आज कल  बहुत जरूरी हो गया है। लेकिन सबसे बड़ी problem ये है कि लोगो को पता ही नही है कि अंग्रेजी सीखने का सही तरीका क्या है।

English Kaise Sikhe

इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको अंग्रेजी सीखने के सभी secret को बताने वाला हूँ और मैं आपको Guarantee दे सकता हूँ कि इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद और इसमें बताये गए methods को Follow करके आप आसानी से अंग्रेजी बोलना सिख सकते है।

Buy Our Spoken English Course @199

सबसे पहले बात करते है कि हम अंग्रेजी क्यों नही सीख पाते और अगर सीख भी जाते है तो Slow क्यों बोलते है Fluent क्यों नही हो पाते।

90 घंटो में अंग्रेजी सीखे

आपने ये बहुत बार सुना होगा कि 90 घंटो में अंग्रेजी सीखे पर आप खुद ही सोचिये की क्या ये पॉसिबल है। एक ऐसा भाषा जिसका हमे basic भी नही आता उसे 90 घंटो में कैसे सीखा जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर 

जब एक बच्चा जन्म लेता है और अपना भाषा सीखता है तो भी उसे 6 महीने से ज्यादा लगते है, जबकि उसके आस पास सभी वो भाषा बोल रहे होते है और उनकी पूरी कोशिश होती है कि वो जल्द से जल्द सीख जाए लेकिन फिर भी बहुत टाइम लग जाता है, तो वहां जहाँ सभी हिंदी में बात कर रहे होते है और हमे सीखाने वाला भी हम पर कम ध्यान देता है, वहां हम 90 घंटे में कैसे सीख सकते है।

तो अगर हमे अंग्रेजी सीखनी है तो सबसे पहले ऐसे लोगो से दूर रहना होगा जो कहते है कि 90 घंटे में अंग्रेजी सीखे

spoken english course

हम ज्यादा ग्रामर पर ध्यान देते है

आपने कई बार लोगो को बोलते हुए सुना होगा कि” ग्रामर सीख लो अंग्रेजी बोलना आ जायेगा” पर आपको क्या लगता कि सिर्फ ग्रामर के Part of Speech सिख लेने से हमे अंग्रेजी बोलना आ जायेगा। अगर ऐसा होता तो सभी बच्चे जो 1 से 12 Class तक के है Fluent English बोल रहे होते। क्योंकि वो तो पूरा ग्रामर पढ़ते है फिर भी अंग्रेजी क्यों नही बोल पाते।

English Kaise Sikhe

अगर ध्यान से समझे तो आप जितना ज्यादा ग्रामर सीखते हो उतना ज्यादा आपको Confusion होती जाती है। और अंग्रेजी बोलते वक्त आप ये सोचने लगते हो कि आप Subject , Verb या Object का प्रयोग सही कर रहे हो या गलत।

यानी कही न कही ज्यादा ग्रामर सीखना आपको दिक्कत देता है और हमारी बोलने वाली अंग्रेजी को प्रभावित करता है। अब आपके मन मे सवाल आ रहा होगा कि ” क्या ग्रामर पढ़ना छोड़ दे? ” तो इसका जवाब ये है कि आपको ग्रामर पढ़ना छोड़ना नही है बल्कि उसे Limit करना है, यानी उतना सीखना है जितना बोलने के लिए पर्याप्त है।

हम Translation पर ज्यादा ध्यान देते है

भारत में अंग्रेजी सीखने या सीखाने का तरीका थोड़ा अजीब सा है, यहाँ हम ज्यादातर हिंदी से अंग्रेजी में Translate करना सीखते है। मै आपको बताना चाहूंगा की ये तरीका शुरुआत के लिए तो बहुत अच्छा है पर इसकी आदत नहीं लगानी चाहिए।

क्योंकि अगर आप हमेशा हिंदी से अंग्रेजी में Translate करने के आदि हो जाते हो तो आपकी अंग्रेजी बोलने की Speed यानी Fluency कम हो जाती है। अब आप सोच रहे होंगे की fluency कैसे कम हो जाती है।

English Kaise Sikhe

देखो जब आप हिंदी में बोल रहे होते हो तो आपको Translate करने की जरूरत नहीं होती और आप Fluently बोल लेते हो। पर जब आप अंग्रेजी बोलते हो तब आप पहले हिंदी में सोचते हो फिर दिमाग में ही उसे अंग्रेजी में Translate करते हो फिर बोलते हो और ये एक लम्बा Process हो जाता है जिसकी वजह से आप Fluent नहीं बोल पाते।

English सीखने का सही तरीका क्या है?

अंग्रेजी सिखने के ऐसे बहुत से तरीके है जिनका प्रयोग करके आप घर बैठे अंग्रेजी बोलना सीख सकते है वो भी आसानी से।

Hinglish से शुरुआत करें।

अब आप ये सोच रहे होंगे की ये Hinglish क्या होता है तो मै आपको बता दू की Hinglish का मतलब होता है Hindi + English यानी आपको Complete अंग्रेजी में बोलने की जरूरत नहीं है। आप थोड़ी अंग्रेजी और थोड़ी हिंदी को Mix करके बोल सकते है।

उदाहरण के तौर पर 

  1. Hand wash कर लो।
  2. उसका Call Pick कर लो।
  3. आप Excuses क्यों बना रहे हो।
  4. आपने Worship कर लिया।
  5. ATM से पैसे Withdraw कर लेना।

तो देखा आपने हमने किस तरह Hinglish में Sentences को बनाया। इससे फायदा ये हुआ कि जिन Words को हम हिंदी में बोलते थे।

हाथ धोना – Hand wash 

कॉल उठाना – Pick the Call

बहाने – Excuses 

यहाँ आपको बहुत से words मिल जायेंगे:
171 रोज बोले जाने वाले word meaning हिंदी के साथ
रोज बोले जाने वाले इंग्लिश sentences और वर्ड मीनिंग

अब हम इन Words को इंग्लिश में बोलना शुरू कर देंगे। इससे हमें Words भी याद हो जाएंगे और आदत भी बन जाएगी। 

English Kaise Sikhe

अब आपका सवाल ये होगा कि हम Words कहाँ से सीखे और कौन से Words पहले सीखें। तो मैं आपको बता दु की आपको सबसे पहले आपके घर मे जो भी चीजे है जैसे , बाल्टी, चटाई, जूता, चप्पल, किताब, इत्यादि। उसका अंग्रेजी नाम आपको याद करना है और उसका Hinglish सेंटेंस बनाना है ताकि वो आपको हमेशा के लिए याद हो जाये।

इसके अलावा आप ये भी याद करे और सेंटेंस में इसका प्रयोग करें।

  • Parts of Body
  • Vegetables Name
  • Name of Dresses 
  • Fruits Name 
  • Name of Relations 

आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल नही है, ये सभी आपको इस किताब में मिल जाएंगे।

Daily Use Sentences ( Chunk Sentences) का प्रयोग करें। 

Chunk Sentences या Daily Use Sentences आपको बिना ग्रामर सीखे ही इंग्लिश बोलने में मदद करते है। इन सेंटेंस को हम केवल सुन कर ही सीख जाते है। और मुझे यकीन है कि आपने कही न कही इनको जरूर सुना होगा चाहे वो movies में सुना हो या TV सीरिअल्स में या किसी को बोलते हुए सुना हो।

English Kaise Sikhe

उदाहरण के लिए 

  • I don’t know 
  • How dare you!
  • What do you mean?
  • How are you?
  • It’s too late 
  • Well done!
  • Let’s go
  • Switch off the light
  • Let me check 
  • You are beautiful 

ये भी पढ़े:

रोज बोले जाने वाले वाक्य इंग्लिश के साथ

आप ऐसे सभी Sentences को सिर्फ सुनकर ही सीख सकते है और ग्रामर सीखने से पहले ही कुछ हद तक अंग्रेजी बोलना या समझना सीख सकते है। ऐसे Sentences भी आपको इस किताब में आसानी से मिल जाएंगे।

Limited ग्रामर सीखें।

Grammar किसी को पसंद नही होता क्योंकि ये बहुत Deep है और Confusing भी है। पर किसी भी Language को सीखने के लिए ग्रामर जरूरी है। 

अंग्रेजी सीखने के लिए भी ग्रामर जरूरी है पर Limit में, हमको पूरी ग्रामर नही सीखनी बल्कि उतना ही सीखना है जितना कि जरूरी है।

हमे कितनी ग्रामर सीखनी चाहिए?

ग्रामर एक दरिया है और इसका अन्त शायद ही कही है पर हमको इसका ज्ञानी नही बनना बल्कि हमे अंग्रेजी बोलना सीखना है और इसके लिए अगर हमे 

  • Tense
  • Modal Verbs
  • Voice
  • Conjunction

आता है तो हम एक अच्छी Level की अंग्रेजी आसानी से बोल सकते है और समझ भी सकते है।

ये भी पढ़े
कोई भी Interview कैसे Clear करें।

अंग्रेजी सुनना शुरू करें

English Kaise Sikhe

जिस तरह एक छोटा बच्चा सुन सुन कर अपनी मातृभाषा सीख जाता है उसी तरह आप भी अंग्रेजी को सुन सुन कर सिख सकते है। पर यहां दिक्कत ये होती है कि लोग अपने level से बाहर वाली चीजें सुनने लग जाते है जैसे English Movies, English TV shows, and advanced English Podcasts, etc. हमे शुरुआत में इसकी जरूरत नही है और अगर हम ऐसी चीजों को सुनेंगे तो हमे कुछ समझ नहीं आएगा।

तो यहां भी हमे select करना है कि  ऐसा क्या सुने जो हमे 60% तक समझ में आ सके। अगर आप एक Beginner है तो आपको इंग्लिश कार्टून से  शुरू करना चाहिए। Youtube पर सैकड़ो ऐसे चैनल है जहाँ से आप अंग्रेजी में कार्टून देख सकते हैं। मै आपको दस Youtube Channels के नाम बता देता हूं जो बिगिनर्स के लिए बहुत अच्छे है। 

  1. Learn Anytime Anywhere
  2. English Singsing
  3. Anh Ngu VIPS
  4. Jack’s English A
  5. Exciting English
  6. Learn With Cartoon
  7. Hay ta
  8. Real English
  9. Easy English
  10. Learn English with Movies

अगर आपका Level बहुत अच्छा है तो English Movies, English Songs और Advance Podcast ( जो की आपको spotify पर मिल जायेगा, सुन सकते हो)

मै आपको एक link दे देता हु जहाँ से आपको बहुत से podcast free में मिल जाएंगे जो की advanced english speaker को बहुत मदद करेंगे

English Podcasts For Advance English Speakers

अंग्रेजी पढ़ना [Reading] शुरू करें 

अंग्रेजी सीखने के लिए Reading बहुत जरूरी है हमें  हर रोज Reading करना चाहिए वो भी जोर जोर से। पर यहाँ भी हम वही गलती करते है जो listening में करते है। हम शुरू में ही News Paper पढ़ने लग जाते है, Novel पढ़ने लग जाते है जो की हमे बिलकुल समझ नहीं आता है। एक बात आपको बता दूँ की जो भी चीजें आपको समझ नहीं आती है वो आपके काम की नहीं है।  इसलिए शुरुआत ऐसी चीजों से करनी है जो हमें कम से कम 60% तक समझ में आ सके। हाँ अगर आपका level अच्छा है यानी आप Beginner नहीं है तो आप News Paper and Novel पढ़ सकते है     

English Kaise Sikhe

अगर आप Beginner है तो आप निचे दिए गए किताबो से शुरुआत कर सकते है

  1. Comic Books 
  2. Easy Story Books 
  3. Eslyes.com

रोज अंग्रेजी बोलने की Practice करें

आपको पता ही होगा की प्रैक्टिस के बिना कुछ नहीं होता उसी तरह अंग्रेजी में भी Practice की बहुत जरूरत है Listening और Reading से आपको मदद तो मिलती ही है पर बोलने की practice भी उतना ही जरूरी है।

अब आपके मन मे ये आ रहा होगा “अंग्रजी बोलने कि Practice कैसे करें?

  • आपको शुरुआत घर से ही करना है , घबराएं नहीं और ये न सोचे कि आपको कोई judge करेगा। आपके घर वालो को और अच्छा लगेगा की मेरी बेटी या बेटा अंग्रेजी बोल रहे है उन्हें ख़ुशी होगी। स्टार्ट छोटी छोटी चीजों से करें।

उदाहरण के तौर पर 

Good morning mom

How are you brother?

Is Everything okay?

Where are my shoes?

ऐसा करने से आपको आदत हो जाएगी और साथ ही साथ आपका Confident भी बढ़ने लगेगा और सच कहूँ तो Starting में हमे यही चाहिए।

  • अगर आपके दोस्त अंग्रेजी बोल लेते है तो आपके Practice के लिए और अच्छा है क्योंकि आप उनके साथ जितना चाहे उतना अंग्रेजी बोल सकते है और वो आपको judge भी नही करेंगें।
  • अगर आपके पास ऐसे दोस्त नही है जो अंग्रेजी बोल सके तो आप social media का help ले सकते है और Practice कर सकते है। Facebook, Instagram या Whatsapp पर ऐसे बहुत से ग्रुप है जहां आप अंग्रेजी की Practice बड़े आसानी से कर सकते है। अगर आप हमारा इंग्लिश ग्रुप join करना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें
  • अगर Social मीडिया से आप Practice नही करना चाहते तो ऐसे बहुत से मोबाइल Applications जहां से आप free calling करके किसी के साथ भी अपनी अंग्रेजी की practice कर सकते हैं और आपकी Identity भी Hidden रहेगी।

अगर आप इन methods का प्रयोग करेंगे तो अंग्रेजी आपका गुलाम बन जायेगा और आप घर बैठे ही अंग्रेजी सिख पाएंगे। कोशिश करें की आप इन सभी Methods को Follow करें और मै दावे के साथ कह सकता हु की आप आसानी से अंग्रजी सिख जायेंगे।

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो कृपया करके दुसरो के साथ भी शेयर करें ताकि उनका भी भला हो सके और जो अंग्रेजी नहीं सीख पा रहे वो भी आसानी से सीख सके।


Share this Post

9 thoughts on “10 तरीको से अंग्रेजी कैसे सीखें? / English Kaise Sikhe”

  1. Pingback: Daily use word meaning list | रोज बोले जाने वाले शब्द[List of Daily use vocabs] - Indian English

  2. Pingback: 150 daily use English words with meaning - Indian English

  3. Pingback: Use of WHETHER - OR in Hindi - Indian English

  4. Pingback: List of Daily Use Vocabulary - Indian English

  5. Pingback: Conditional Sentences [If] in Hindi - Indian English

  6. Pingback: Past Indefinite Tense in Hindi - Indian English

  7. Pingback: Not to Speak of Meaning [ Not to Speak of ka Matlab] - Indian English

  8. Pingback: How to introduce ourselves: अपना INTRODUCTION कैसे देना चाहिए (Step by Step Method ) - Indian English

  9. Pingback: Instead of: Use of instead of | Use of [INSTEAD OF] in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top