Could ka prayog

Could का प्रयोग कहाँ होता है?/Use of Could in hindi

10 तरीके से Could का प्रयोग: Could एक Modal Verb है जो की Past Ability की बात करता है पर Could का प्रयोग यहीं तक सिमित नहीं है। Could को अलग अलग situations में प्रयोग किया जाता है इसलिए इसको समझ पाना इतना आसान नहीं है। आप में से बहुत लोग नहीं जानते होंगे की “Could Meaning in Hindi” क्या होता है? इस आर्टिकल में हम 10 तरीके से could का प्रयोग करना सीखेंगे।

Could ka prayog

Past Ability – भूतकाल की योग्यता
Polite Request – विनम्र निवेदन
Possibility – संभावना
Regret – पछतावा करना
Wish – इच्छा

Could की पहचान

Could की पहचान में थोड़ा Confusion है जिसको समझना बहुत जरूरी है ऊपर दिए गए situations के अनुसार Could की पहचान बदलती रहती है।

  1. Past Ability में Could का पहचान – सकता था, सकती थी, सकते थे।
  2. Polite Request में Could की पहचान – सकता है, सकती है, सकते है।
  3. Possibility में Could की पहचान – हो सकता है, हो सकती है, हो सकते है।
  4. Regret में Could की पहचान – सका, सकी, सके, पाया, पायी, पाए।
  5. Wish में Could की पहचान – सकता, सकती, सकते।

पहचान देखकर आपको समझ आ गया होगा की could की एक पहचान नहीं होती ये situation के अनुसार बदलता रहता है। पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है मै इस आर्टिकल में आपको Could के सभी Aspects को विस्तार में सिखाऊंगा जिसको पढ़ने के बाद आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।

Past Ability ke liye Could ka Prayog

Could का प्रयोग Past Ability के लिए होता है यानि जो काम आप Past में कर सकते थे या आपके पास करने की क्षमता थी। पर ध्यान रहे की इसके साथ कोई ऐसा sentence भी जुड़ा होना चाहिए जिससे हमे पता चले की बात past के किसी Ability की ही रही है

जब मै college में था तो Guitar बजा सकता था।

जब वो 18 साल का था तो 15 km दौड़ सकता था।

ऊपर के वाक्यों [जब मै कॉलेज में था , जब वो 18 साल का था ] से हमे पता चलता है की बात Past की हो रही है और Sentence के अगले भाग [Guitar बजा सकता था, 15 km दौड़ सकता था ] से पता चलता है की Ability(क्षमता) की बात हो रही है। तो कुल मिलकर past की क्षमता की बात हो रही है। ऊपर दिए गए वाक्यों को ऐसे बनाएंगे।

When I was in college, I could play the Guitar.
When he was eighteen years old, I could run 15 km.

Polite Request ke liye Could ka Prayog

वैसे तो Request करने के लिए Can या May का प्रयोग होता है पर मैं आपको बता दु की Could का प्रयोग करना सबसे POLITE माना जाता है।

Could का प्रयोग Polite Request/Permission के लिए भी होता है।

Buy Our Spoken English Course @99

क्या आप थोड़ी देर के लिए चुप रह सकते है?

Could you be quiet for sometime?

क्या मैं आपसे 1 मिनट बात कर सकता हूँ?

CouId I talk to you for a minute?

क्या मैं आपका फ़ोन ले सकता हूँ?

Could I take your phone?

क्या आप मुझ पर एक ऐहसान कर सकते है?

Could You do me a Favour?

NOTE: यदि Could के साथ हम Please का प्रयोग करें तो Request और भी polite हो जाती है।

Could you hold it, please?

Could I sit here please?

Could you listen to me please?

Possibility ke liye Could ka Prayog

Possibility को दर्शाने के लिए वैसे तो May का प्रयोग होता है पर Could का प्रयोग भी सही माना जाता है।

वो इस वक्त घर पर हो सकता है।

He could be at home right now.

हो सकता वो हॉस्पिटल में हो।

He could be in Hospital.

हो सकता है वो बीमार हो।

He could be ill(Sick).

ये shirt, 700 की हो सकती है।

This Shirt could be of seven hundred.

हो सकता वो थकी हुई हो।

She could be tired.

उसे देर हो सकती है।

he could be late.

Regret ke liye Could ka Prayog

Could का प्रयोग Regret को दर्शाने के लिए भी होता है। ऐसे sentences ज्यादातर Negative होते है और सका, सके, सकी, पाया, पायी, पाए, से खत्म होते है।

मैं उसे बचा नही सका।

I could not save her.

वो मुझे मिल नही पाया।

I could get him.

मैं आज तक उसे भूल नही पाया।

I could not forget her till today.

मैं पास नही हो पाया।

I could not pass.

हम आपकी मदद नही कर पाए।

We could not help you.

मुझे नौकरी नही मिल सकी।

I could not get the job.

Wish ke liye Could ka Prayog

Could का प्रयोग हम अपनी wish को show करने लिए भी करते है और इसमे sentence की शुरुआत “काश” से होता है।

काश मैं उड़ सकता।

I wish I could Fly.

काश तुम मुझे समझ सकते।

I wish you could understand me.

काश मैं वहां आ सकता।

I wish I could come there.

काश मैं तेरा हो सकता।

I wish I could be yours.

काश हम मिल सकते।

I wish We could meet.

Can और could में क्या अंतर है? /

बहुत से लोगो का यही प्रश्न होता है की “Can और Could में क्या अंतर है?” और ये Confusion बहुत ही लाज़मी है क्योकि कभी कभी Can और Could एक ही situation के लिए प्रयोग होते है। पर आज मै आपको इनके अंतर को बताऊंगा।

can aur could me antar

“Can” Present Ability ke liye prayog hota hai

Present Ability से मेरा तात्पर्य है जो काम आप Present में करने का सामर्थ रखते हो।

मै 15 km दौड़ सकता हूँ।
I can run 15 km.

वो आपको हरा सकता है।
He can defeat you.

राहुल dance कर सकता है।
Rahul can dance.

मै गाना गा सकता हूँ।
I can sing a song.

वो आपसे ज्यादा खा सकती है।
She can eat more than you eat.

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों से ये पता चलता है की यहाँ Present Ability की बात हो रही है इसलिए यहाँ Can का प्रयोग हो रहा है अगर यहाँ past की Ability का जिक्र होता तो यहाँ Can की जगह could का प्रयोग होता।

“Can” ka prayog Informal Request ke liye hota hai

Can और could दोनों ही Request / Permission के लिए प्रयोग होता है पर Can का प्रयोग हमे Formal Situation में नहीं करना चाहिए। जैसे मान लो अगर आप कही काम करते हो और आपके senior से आपको कोई request करनी है तो कोशिश करो की वहां Could या May का प्रयोग करो।

पर अगर आपको दोस्तों से या Family या Relatives से कोई Request करना है तो वहां Can का प्रयोग करें।

क्या मै ये ले सकता हूँ?
Can I take this?

क्या मै आपके लिए कुछ कर सकता हूँ?
Can I do something for you?

क्या हम साथ में Walk कर सकते है?
Can We walk together?

Note: Request /Permission के लिए Can /Could /May में से आप किसी का भी प्रयोग कर सकते हो पर Could और May का प्रयोग Formal Situation में होता है वहीँ Can का प्रयोग informal situation में अच्छा माना जाता है।

मुझे उम्मीद है आप इस आर्टिकल के मध्याम से Could का प्रयोग समझ गए होंगे और आप इसे रोज बोले जाने वाले वाक्यों में प्रयोग जरूर करेंगे। यदि आपको कोई Doubt है तो आप हमसे कभी भी किसी भी topic के बारे में पूछ सकते है। उसके लिए आप हमे इंस्टाग्राम पर जरूर Follow करें।

जानिए swag का मतलब क्या होता है ?

जानिए crush का मतलब क्या होता है?

Present Indefinite Tense

Present continuous tense

Present perfect continuous tense

Past indefinite tense

Past continuous tense

Paste Perfect Tense

Past Perfect Continous Tense

Future Indefinite Tense

Future continuous tense

Future Perfect Tense


Follow us on Instagram: @indianenglish011

5 thoughts on “Could का प्रयोग कहाँ होता है?/Use of Could in hindi”

  1. Pingback: This और That का प्रयोग | This and That meaning in Hindi - Indian English

  2. Pingback: Can ka prayog | Use of Can in hindi - Indian English

  3. Pingback: Would का प्रयोग सीखिए /Use of Would in Hindi

  4. Pingback: 5 तरीको से अंग्रेजी में नाम कैसे पूछें | What is Your Name Meaning in Hindi - Indian English

  5. Pingback: Could Have का प्रयोग कहाँ होता है?/Could Have meaning in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top