5 तरीके से शुड का प्रयोग | Use of Should in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल (Use of Should in Hindi) में Modal Verb “Should का प्रयोग” सीखेंगे। Should का प्रयोग रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी में बहुत ज्यादा किया जाता है क्योंकि ये आम बोल चल के लिए बहुत ही उपयोगी Modal Verb है।

Should Meaning in Hindi

Should को हिंदी में “चाहिए” कहा जाता है और ये Advice, Suggestion (सलाह), Obligation, Duty (कर्तव्य) के लिये प्रयोग किया जाता है।

For Example :

आपको गांव चले जाना चाहिए।
You should go to the village.

हमे हरी शब्जियां खानी चाहिए।
We should eat green vegetables.

हमे किसी के भावनाओ को चोट नही पहुचाना चाहिए।
We should not hurt someone’s feelings.

तुम्हे अपने वादे से नही मुकरना चाहिए।
You should not back out on your promise.

इन्हे भी पढ़े:
From का प्रयोग कहाँ होता है?
My और Mine में क्या अंतर है?
Use of Make as a Causative Verb
Use of Get as a Causative Verb

Identification of Should/Should meaning in Hindi ( Should की पहचान)

अगर किसी Sentence का अंत “चाहिए,ऊ, ए” से हो,तो वहां “Should ” का प्रयोग किया जाता है।

For Example:

अब हमें कुछ करना चाहिए।
Now we should do something
मैं क्या करूँ?
What Should I do?
अब हम उसे कैसे बुलाये?
How should we call her now?

Use of should in hindi

ऊपर के Sentences में आपने देखा कि पहला (चाहिए) से , दूसरा ( की मात्रा से), तीसरा ( की मात्रा से) खत्म हो रहा है। इसलिए इनमे “Should” का प्रयोग हुआ है।

Structure of Should

सभी Subject (कर्ता) के साथ ( I, We, You, They, He, She, It, Singular, Plural) हम Should का प्रयोग करते है। और इसमें Verb (क्रिया) का First Form का प्रयोग करते है।

Affirmative Sentence

Subject + Should + Verb + Object

Buy Our Spoken English Course @99

आपको शादी कर लेनी चाहिए।
You should get married.

उसे 4 बजे तक खाना बना लेना चाहिए।
She should finish cooking at 4 o’clock.


राहुल को लड़ाई झगड़े छोड़ देना चाहिए।
Rahul should quit fighting.

हमे अपने से बड़ो की इज़्ज़त करनी चाहिए।
We should respect our elders.

तुम्हे उसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
You should give him a smashing reply.

मुझे लगता है कि हमे उसका इंतजार करना चाहिए।
I think we should wait for him.

आपको फ़ोटो खिंचवा लेनी चाहिए।
You should get a picture clicked.

उसे ज़िद्द छोड़ देनी चाहिए।
He should quit insisting.

आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए।
You should keep your cool.
You should control your Anger.

आपको अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए।
You should serve your parents.

USE OF SHOULD IN HINDI

Negative Sentence

Negative Sentence में Should + Not का प्रयोग होता है। जिसे हम बोलने वाली English में Shouldn’t भी कहते है।

Subject + Should + Not + Verb + Object

उसको गाली नही देना चाहिए।
He should not abuse.
He shouldn’t abuse.

आपको शराब पीकर गाड़ी नही चलानी चाहिए।
You should not drink and drive.

आपको फालतू में किसी को बदनाम नही करना चाहिए।
You shouldn’t defame someone without any reason.

सिद्धार्थ को Smoke नही करना चाहिए।
Siddharth should not Smoke.

आपको पत्थर दिल नही बनना चाहिए।
You shouldn’t become stony-hearted.

उसे आप पर हाथ नही उठाना चाहिए।
She should not beat you.

आपको इतने लंबे बाल नही रखना चाहिए।
You shouldn’t keep long hair.

आपको किसी को धमकी नही देना चाहिए।
You should not threaten someone.

USE OF SHOULD IN HINDI

Interrogative Sentence

Should + Subject + Verb + Object + ?

For Example:

क्या मैं तुम्हे फोन करूं?
Should I call you?

क्या मैं उसे हमेशा के लिए भूल जाऊ?
Should I forget her forever?

क्या हम हार मान ले?
Should we give up?

क्या मैं तुम्हारा फ़ोन टेबल पर रख दूँ?
Should I put your phone on the Table?

क्या उसके लिए मैं अपने परिवार को छोड़ दूँ?
Should I leave my family for her?

क्या मुझे उससे मिलना चाहिए?
Should I meet her?

क्या मैं आपसे कुछ पूछूं?
Should I ask you something?

Use of should in hindi

Interrogative Negative Sentence

Should + Subject + Not + Verb + Object + ?

For Example:

क्या मैं अपनी जिम्मेदारियों को न निभाऊं?
Should I not meet my responsibilities?

क्या उसे ज्यादा नही सोचना चाहिए?
Should he not think so much?

क्या राहुल को शराब नही पीना चाहिए?
Should Rahul not drink?

क्या हम मैच न खेले?
Should we not play the match?

क्या वो अपना काम न करे?
Should he not do his work?

क्या मैं तुम्हारी तारीफ न करूं?
Should I not praise you?

Wh Family

Wh word + Should + Subject + Verb + Object + ?

मैं क्या करूँ,मुझे समझ नही आ रहा?
What should I do, I don’t understand?

Use of should in hindi

हम इस lockdown में बाहर कैसे जाये?
How should We go outside in this Lockdown?

मैं आपकी बात क्यों मानूँ?
Why should I listen to you?

मैं उस लड़की को कैसे पटाऊ?
How should I cajole that girl?
How should I flatter that girl?

मैं उससे नज़रे कैसे मिलाये?
How should I have eye contact with her?

मैं उसे चने की झाड़ पर क्यों चढ़ाऊँ?
Why should I praise her to the sky?

मैं ही कुर्बानी क्यो दूँ?
Why should I sacrifice?

मैं आपको अपनी Feelings कैसे बताऊ?
How should I express my feelings to you?

Wh Family Negative

Wh. Word + Should + Subject + Not + Verb + Object + ?

वो मुझसे बात क्यों न करे?
Why should he not talk to me?

सुमन आज क्यों न नहाये?
Why should suman not take a bath today?

मैं क्या न खाऊ?
What should I not eat?

मैं ये फ़िल्म क्यों न देखूं?
Why should I not watch this movie?

हम अंग्रेजी बोलना क्यों न सीखें?
Why should we not learn to speak English?

Use of should in hindi

Note: इसके अलावा should का प्रयोग Probability के लिए भी होता है।

For Example:

ये शर्ट 500 से ज्यादा की नही होनी चाहिए।
This Shirt shouldn’t cost more than 500.

(ऊपर के Sentence में , हम केवल संभावना व्यक्त कर रहे है कि “शर्ट” 500 रुपये की होनी चाहिए , हमे surety नही है)

Lest – Should (कही ऐसा न हो)

पढ़ाई कर लो, कही ऐसा न हो कि fail हो जाओ।
Please study lest you should fail.

जल्दी करो कही ऐसा न हो कि ट्रेन छूट जाये।
Hurry up lest you should miss the train.

Propose कर दो कही ऐसा न हो कि कोई और कर दे।
Propose to her soon lest someone else should

Note: Lest – Should का प्रयोग हम आगे आने वाले structures में complete detail के साथ पढ़ेंगे।

Read More

Conclusion ( निष्कर्ष)

मुझे उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल (Use of Should in Hindi) से अब समझ आ गया होगा की Should का प्रयोग कहाँ होता है फिर भी अगर आपको कोई Should Meaning in Hindi में अगर को Doubt तो मैं आपको Short में एक बार और बता देता हूँ।

Should का प्रयोग बहुत से situation में होता है जैसे कि , Advice, Suggestion, Probability, duty, Obligation,etc.

Should की पहचान सिर्फ ” चाहिए ” ही नही होता बल्कि ” ऊ, ए” भी होता है जो कि बहुत से लोगो को नही पता होता क्योंकि इनके बारे में किसी किताब में नही लिखा होता है।

मुझे आशा है कि आपको ” SHOULD” का प्रयोग अच्छी तरह से आ गया होगा। आप इसका प्रयोग अपने Daily life में जरूर करें। अगर आपके पास कुछ should से related sentences है जो Difficult है तो आप कमेंट में जरूर पूछे। हम आपका जल्द से जल्द reply करेंगे। अगर आप चाहे तो हमे Instagram पर भी फॉलो कर सकते है या हमे personal text भी भेज सकते है।

Instagram Id: @indianenglish011

20 thoughts on “5 तरीके से शुड का प्रयोग | Use of Should in Hindi”

  1. Pingback: Present Perfect Tense in Hindi | Present Perfect tense Definition, rules, and Examples - Indian English

  2. Pingback: Daily use word meanings list | रोज बोले जाने वाले शब्द[List of Daily use vocabs] - Indian English

  3. Pingback: Use of GET in Hindi - Indian English

  4. Pingback: Use of Need [Need to] in Hindi - Need ka prayog - Indian English

  5. Pingback: Use of Should Have in Hindi - Indian English

  6. Pingback: Not to Speak of Meaning [ Not to Speak of ka Matlab] - Indian English

  7. Pingback: Use of Should Have Been | Should have been meaning in Hindi - Indian English

  8. Pingback: Use of Should had [Should Had ka prayog] - Indian English

  9. Pingback: Use of Must have in Hindi |Must have meaning in Hindi with Example - Indian English

  10. Pingback: Use of Must Must के प्रयोग से in Hindi|Must meaning in Hindi[Must ka Prayog] - Indian English

  11. Pingback: Should be meaning in Hindi with Example| Should be ka prayog - Indian English

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top